फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: महर्षि वाल्मीकि के प्रकाश पर्व पर निकाली शोभा यात्रा

Wed, 16 Oct 2024 11:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
बिलासपुर में महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य पर निकाली शोभायात्रा के दौरान खीर के भंडारे का आ
विज्ञापन
- शोभायात्रा में शामिल सुंदर झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र
विज्ञापन

-दुल्हन की तरह सजा डियारा सेक्टर में महर्षि वाल्मीकि मंदिर

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि का प्रकाश पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर शहर के डियारा सेक्टर में महर्षि बाल्मीकि मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। इस मौके पर शहर में विशाल शोभायात्रा निकाली गई।
जिसमें धर्मप्रेमियों के अलावा विभिन्न धार्मिक संस्थाओं के लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। शोभायात्रा से पहले नगर परिषद अध्यक्ष कमल गौतम ने पूजा अर्चना की। शोभायात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर मुख्य बाजार, कॉलेज चौक, रौड़ा सेक्टर, नगर की परिक्रमा करते हुए वापिस मंदिर पहुंची। शोभायात्रा में शामिल रहीं सुंदर झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। इन झांकियों में वीर हनुमान को लव कुश द्वारा पकड़ना, बंदी बनाना, अयोध्या नरेश श्रीराम जी के अश्वमेघ यज्ञ के घोड़े को लवकुश द्वारा पकड़ना, लव कुश द्वारा भगवान की स्तुतिगान करते हुए दिखाया गया था। इसके अलावा महर्षि वाल्मीकि आश्रम में माता सीता के साथ सुंदर लवकुश की जोड़ी की झांकी भी आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा में संत गुरु रविदास महासभा, कबीर पंथ समाज सभा, संत नामदेव सभा, अन्य धार्मिक सभाओं के प्रतिनिधियों ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन

जिला वाल्मीकि सभा के प्रधान अशोक कुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम दो दिनों तक चलेगा। इसमें वीरवार सुबह पांच बजे प्रभात फेरी का आयोजन किया जाएगा। जबकि 11 बजे धर्म ध्वजारोहण होगा। जिसमें सदर विधायक त्रिलोक जमवाल बतौर
विज्ञापन

मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। जबकि नगर परिषद अध्यक्ष कमल गौतम विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। बताया कि यज्ञ के बाद विशिष्ट अतिथियों का सम्मान किया जाएगा। दोपहर तीन बजे से अटूट भंडारा शुरू होगा। इस शोभायात्रा में वाल्मीकि धर्म समाज जिला इकाई के प्रधान अशोक कुमार वाहिल, नगर परिषद उपाध्यक्ष सोनिया कुमारी, पार्षद नरेश कुमारी, अनिल किशोर, अजय दादरी, रविंद्र सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

बिलासपुर में महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य पर निकाली शोभायात्रा के दौरान खीर के भंडारे का आ

बिलासपुर में महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य पर निकाली शोभायात्रा के दौरान खीर के भंडारे का आ

बिलासपुर में महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य पर निकाली शोभायात्रा के दौरान खीर के भंडारे का आ

बिलासपुर में महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य पर निकाली शोभायात्रा के दौरान खीर के भंडारे का आ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें