फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: महर्षि वाल्मीकि के प्रकाश पर्व पर निकाली शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
-आज सुबह निकाली जाएगी प्रभात फेरी
विज्ञापन

दुल्हन की तरह सजाया महर्षि वाल्मीकि मंदिर

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में आदि कवि और रामायण के रचयिता भगवान वाल्मीकि का प्रकाश पर्व मनाया गया। इस अवसर पर डियारा सेक्टर स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया। जिला वाल्मीकि सभा बिलासपुर के तत्वावधान में शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन


यह शोभायात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर मुख्य बाजार कॉलेज चौक रौड़ा सेक्टर नगर की परिक्रमा करते हुए वापस मंदिर पहुंची। शोभायात्रा में हनुमान को लव कुश द्वारा पकड़ना, बंदी बनाना, अयोध्या नरेश श्रीराम के अश्वमेघ यज्ञ के घोड़े को लव कुश द्वारा पकड़ना और लव कुश द्वारा भगवान की स्तुतिगान करते हुए झांकियां निकाली गईं। इसके अलावा महर्षि वाल्मीकि आश्रम में माता सीता के साथ सुंदर लव कुश की जोड़ी की झांकी भी आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा में संत गुरु रविदास महासभा कबीर पंथ समाज सभा और अन्य धार्मिक सभाओं के प्रतिनिधियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। जिला वाल्मीकि सभा के प्रधान अशोक कुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम दो दिनों तक चलेगा। शनिवार सुबह पांच बजे प्रभात फेरी का आयोजन किया जाएगा और 11 बजे धर्म ध्वजारोहण कार्यक्रम होगा। उन्होंने बताया कि शाम को तीन बजे से भंडारे का आयोजन शुरू होगा। उन्होंने सभी धर्म प्रेमियों से इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। शोभायात्रा में प्रधान अशोक कुमार, अनिल किशोर, नगर परिषद अध्यक्ष कमलेंद्र कश्यप, पार्षद नरेश कुमारी, सोनिया वाहिल, अजय दादरी, भाजपा एससी मोर्चा अध्यक्ष कृष्ण लाल चंदेल और कर्म सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें