फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका और राम लखन बने बैडमिंटन विजेता

विज्ञापन
स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में आयोजित बैडमिंटन चैंपियनशिप के दौरान खिलाड़ी - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
घुमारवीं(बिलासपुर)। स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में अंतर-कक्षीय और अंतर-संकाय बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के समापन अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. रामकृष्ण मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं विजेजा विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रो. रामकृष्ण ने कहा कि शैक्षणिक संस्थाओं में इस प्रकार की खेल गतिविधियों से बच्चों में तनाव कम होता है और वह शारीरिक रूप से स्वस्थ रहते हैं। 25 अक्तूबर से शुरू हुई इस प्रतियोगिता में 40 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और 25 मैचों का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता के अंतिम निर्णायक एकल मैच में छात्रा वर्ग में प्रियंका बीकॉम द्वितीय वर्ष ने प्रथम और राधा बीए द्वितीय वर्ष ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
छात्र वर्ग के अंतिम एकल मुकाबले में राम लखन बीकॉम द्वितीय वर्ष ने प्रथम और मोहम्मद जसलीम बीए द्वितीय वर्ष ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय समितियों के समन्वयक प्रो. सुरेश शर्मा विशेषरूप से उपस्थित रहे। प्रो. रामकृष्ण ने इस आयोजन के लिए शारीरिक शिक्षा विभाग के डॉ. प्रवीण राणौत, डॉ. लवली राणा, डॉ. रिपन शर्मा और प्रतिभागियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें