फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना बिल के स्क्रैब ले जा रहे ट्रक चालक से वसूला 70 हजार रुपये जुर्माना

विज्ञापन
tax and aabkari department fine 70 thousand rupees to truck driver in chandhigarh manali chadoli naka for not proper billing
विज्ञापन
बिलासपुर। प्रदेश राज्य कर एवं आबकारी विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कर चोरी के मामलों में कार्रवाई करते हुए चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर छडोल के नजदीक नाका लगाया था। इस दौरान कर चोरी के एक मामले में ट्रक चालक से 70 हजार रुपये बतौर जुर्माना वसूला है।
विज्ञापन

विभाग के सहायक आयुक्त सुरेंद्र कुमार ने कहा कि उनकी टीम ने चंडीगढ़ मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाके लगाए थे। वहीं इस राजमार्ग से आवाजाही करने वाले सभी माल वाहनों की जांच की जा रही थी। उसी समय इस राजमार्ग से एक ट्रक बिना ई-वे बिल के स्क्रैब ले जा रहा था। विभाग के अधिकारियों ने जब चालक से सामान से संबंधित कागज मांगे तो वो कोई भी कागज नहीं दिखा पाया।
इसके बाद विभाग के अधिकारियों ने इससे 70 हजार रुपये जुर्माना वसूला। आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी जिला बिलासपुर मनोज डोगरा ने बताया कि स्टाफ की ओर से विभागीय दिशा निर्देशों के अनुसार कर चोरी को रोकने के लिए दिन-रात्रि निरीक्षण कार्य किया जा रहा है। इसके अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर नाके लगाकर यहां से गुजरने वाले वाहनों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। उन्होंने यह भी अवगत करवाया कि कर चोरी करने वालों के विरुद्ध किसी भी प्रकार की ढील नहीं बरती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें