विद्युत तकनीकी कर्मचारी संघ बिलासपुर इकाई की नई कार्यकारिणी। स्रोत: संघ
सर्वसम्मति से हुआ बिलासपुर इकाई की कार्यकारिणी का गठन
नवनिर्वाचित अध्यक्ष बोले, कर्मचारियों की समस्याएं हल कराने के लिए होंगे प्रयास
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश विद्युत तकनीकी कर्मचारी संघ विद्युत मंडल बिलासपुर की बैठक जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में हुई। इसमें इकाई के चुनाव कराए गए, जिसमें सर्वसम्मति से प्रीतम सिंह को इकाई अध्यक्ष चुना गया।
प्रदेश सहसचिव दिनेश ठाकुर को इसमें चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया। कार्यकारिणी में मंदीप कुमार को वरिष्ठ उप प्रधान, सूरज कुमार व पवन कुमार को उप प्रधान चुना गया। गोवर्धन ठाकुर को मंडल महामंत्री, किरण देवी को वरिष्ठ सहसचिव, दुर्गा दास को सह सचिव, मनोज कुमार को उप सचिव, निशांत को वित्त मंत्री और ऋतिक भारद्वाज को उप वित्त सचिव बनाया गया। मस्त राम को मुख्य सलाहकार और अजय कुमार को प्रेस सचिव नियुक्त किया गया। चुनाव के बाद कर्मचारियों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष रणवीर सिंह ठाकुर ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि दिन-प्रतिदिन तकनीकी कर्मचारियों की संख्या कम होती जा रही है। बीते तीन-चार वर्षों में कई तकनीकी कर्मचारी कर्तव्य निभाते हुए अपनी जान गवा चुके हैं। उन्होंने कर्मचारियों से अपील की कि कार्य के दौरान पूरी सावधानी बरतें और सेफ्टी प्रोटेक्शन का विशेष ध्यान रखें। नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि वे बिलासपुर इकाई में किसी भी तकनीकी कर्मचारी का कार्य नहीं रुकने देंगे। बैठक के दौरान कर्मचारियों ने अपनी समस्याएं भी रखीं। इनमें कर्मचारियों के आईडी कार्ड बनवाने, जिन कर्मचारियों की कन्फर्मेशन लंबित है उसे समय पर करवाने, चौथी श्रेणी कर्मचारियों को मिलने वाली 20 हजार रुपये की किस्त शीघ्र जारी करने और पदोन्नति से जुड़े मामलों में दस्तावेज समय पर तैयार करने की मांग प्रमुख रही। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी मांगों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर प्रदेश वित्त महामंत्री अनिल सकलानी, प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष चंदेल, जिला महामंत्री श्यामलाल शर्मा, मंडल घुमारवीं के अध्यक्ष मनोज कुमार तथा महासचिव रवि शंकर शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।