-बैठक कर उपनिदेशक को बताई शिक्षकों की समस्याएं
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। प्राथमिक शिक्षक संघ बिलासपुर की परिचय बैठक का आयोजन उप निदेशक प्रारंभिक जिला बिलासपुर विसंभर दत्त शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। अध्यक्ष जिला बिलासपुर प्राथमिक शिक्षक संघ रमेश शर्मा की अगुवाई में उपनिदेशक का बिलासपुर में कार्यभार संभालने पर स्वागत किया।
जिला अध्यक्ष ने जिला बिलासपुर में प्रारंभिक शिक्षा से संबंधित विभिन्न समस्याओं से उपनिदेशक को अवगत करवाया। आग्रह किया कि मुख्य शिक्षक की पदोन्नति पर वह स्वयं संज्ञान लेंगे। अध्यापकों को उचित लाभ देने की कोशिश करेंगे। कहा कि पूर्व में भी उपनिदेशक कार्यालय और प्राथमिक शिक्षक संघ ने मिलकर अध्यापकों की समस्याओं को हल करने की कोशिश की है। बिना किसी विवाद के हमेशा कार्य किया है। उपनिदेशक ने कहा कि हमेशा से ही वह अध्यापकों के कार्य को हल करने की कोशिश में रहते हैं। प्रयास रहेगा कि बिलासपुर में बच्चों की पढ़ाई के स्तर में वृद्धि करने के लिए मिलकर प्रयास करेंगे। इस मौके पर राकेश पटियाल ,रणजीत सिंह महासचिव,रोमा चंदेल बीईईओ सदर, सरिता मिश्रा, प्रेम लता, बसंत ठाकुर, सुशील कुमार अधीक्षक, अनिल कुमार, नरेश राणा, जोगिंदर पाल, होशियार सिंह ठाकुर, खूब सिंह ठाकुर, बाबू लाल, सुरजीत कुमार, यशवंत ठाकुर, जोगिंदर ठाकुर, असुनिल शर्मा, राजू राज, तेजपाल, मनजिंदर सिंह, बलबीर सिंह, राम स्वरूप, सुशील कुमार, कालू राम, सोम दत्त, और रमेश शर्मा उपस्थित रहे।