फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रारंभिक शिक्षा उप निदेशक व डाइट प्रिंसिपल के पक्ष में उतरी पीटीएफ

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक और समग्र शिक्षा के जिला परियोजना अधिकारी के पक्ष में आगे आया है। संघ की जिला बिलासपुर इकाई ने इस मामले में प्रधान रमेश शर्मा की अध्यक्षता में वर्चुअल बैठक का आयोजन किया।
विज्ञापन

बैठक के माध्यम से प्राथमिक शिक्षा उपनिदेशक और जिला परियोजना अधिकारी पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोपों को बेबुनियाद करार दिया गया। साथ ही दोनों अधिकारियों पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोपों की निंदा की गई। बैठक में जिला महासचिव सुनील शर्मा, वरिष्ठ उप प्रधान जोगिंदर लाल, उपप्रधान जोगिंदर पाल, कोषाध्यक्ष सुशील कुमार, सचिव नरेश शर्मा, महालेखाकार बलवीर ठाकुर, मुख्य सलाहकार अमरनाथ शर्मा, प्रेस सचिव सतपाल ठाकुर ने शिरकत की।
जिला मीडिया प्रभारी खूब सिंह ठाकुर ने बताया कि उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा सुदर्शन कुमार पर अज्ञात व्यक्ति की ओर से लगाए गए आरोप निराधार हैं। बैठक में इन आरोपों पर निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि सुदर्शन कुमार ने पाठशालाओं में क्रय की जाने वाली विभिन्न सामग्री के लिए किसी भी विक्रेता या सप्लायर के नाम की सिफारिश नहीं की।
विज्ञापन

उन्होंने हमेशा पाठशाला प्रबंधन समिति को स्वतंत्र रूप से गुणवत्ता के आधार पर सरकारी नियमों का पालन करते हुए सामग्री क्रय करने की हिदायत व आदेश जारी किए। दावा किया गया कि सुदर्शन कुमार ने प्राथमिक शिक्षा के विकास के लिए जिला बिलासपुर में सराहनीय कार्य किया है।
बैठक में जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा राकेश पाठक पर लगाए गए आरोपों की भी निंदा की गई। बैठक में पांचों शिक्षा खंड से जुड़े संघ के प्रधान होशियार सिंह ठाकुर, बसंत ठाकुर, कश्मीर सिंह, नरेश राणा, अनिल शर्मा, राज्य सचिव राकेश पटियाल, राज्य कार्यालय सचिव राजीव शांडिल ने भी भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें