फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: क्लस्टर सिस्टम से छेड़छाड़ करने का प्राथमिक शिक्षा संघ ने किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
- राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक हुई ऑनलाइन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ बिलासपुर की बैठक गूगल मीट के माध्यम से ऑनलाइन हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान रमेश शर्मा ने की। बैठक में संघ के पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग द्वारा प्राथमिक स्कूलों को वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं के अधीन कर क्लस्टर बनाने के निर्णय का कड़ा विरोध किया।
विज्ञापन

संघ के पदाधिकारियों ने इसे अधिकारियों द्वारा सरकार को गुमराह करने के लिए जल्दबाजी में लिया गया फैसला बताया। पदाधिकारियों ने कहा कि प्राथमिक शिक्षक संघ अपने वर्तमान क्लस्टर सिस्टम में किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा सत्र के अंतिम पड़ाव में ऐसा निर्णय लेना शिक्षा ढांचे को तबाह करने की साजिश है। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से हजारों एमडीएम वर्कर बेरोजगार होंगे और शिक्षित बेरोजगारों को भविष्य में रोजगार मिलने की संपूर्ण संभावनाएं समाप्त होंगी। संघ के पदाधिकारियों ने सरकार से इस निर्णय को तुरंत वापस लेने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो संघ इसके खिलाफ सीधा सड़कों पर उतरेगा। बैठक में जिला के समस्त छह खंडों के प्रधान होशियार सिंह ठाकुर, बसंत ठाकुर, नरेश राणा, जोगिंदर लाल, अनिल शर्मा, राजेंद्र चौधरी, जिला कार्यकारिणी के महासचिव रंजीत ठाकुर, वरिष्ठ उप प्रधान बाबूराम, कोषाध्यक्ष सुशील कुमार, सह सचिव राजकुमार, महालेखाकार बलबीर ठाकुर, प्रेस सचिव सतपाल ठाकुर, उप प्रधान नरेश शर्मा, मुख्य सलाहकार चंद्रशेखर, बांके बिहारी चंदेल, असुनील शर्मा, राकेश पटियाल, रामस्वरूप, यशवंत ठाकुर, अनिल ठाकुर, राजीव शांडिल, सीमा रानी, सरिता मिश्रा, निर्मला देवी और अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें