फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुमारवीं में स्किल एकेडमी और यूनिवर्सिटी खोलने की तैयारी : धर्माणी

विज्ञापन
कठलग स्कूल में आयोजित वार्षिक पारितोषिक कार्यक्रम में बच्चों को सम्मानित करते मंत्री राजेश धर्म
विज्ञापन
कठलग स्कूल के वार्षिक समारोह में बोले तकनीकी शिक्षा मंत्री, मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
विज्ञापन

कहा-क्षेत्र में 500 कंप्यूटर की क्षमता वाला ऑनलाइन परीक्षा केंद्र होगा तैयार
युवाओं को स्थानीय स्तर पर मिलेगी परीक्षा की सुविधा

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में युवाओं को रोजगार से जोड़ने और कौशल विकास के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए स्किल एकेडमी और स्किल यूनिवर्सिटी स्थापित करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अलावा आधुनिक आईटीआई और स्पोर्ट्स स्किल सेंटर विकसित करने की भी योजना है। यह बात तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने शनिवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कठलग में बाल दिवस पर आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में कही। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में करीब 500 कंप्यूटरों की क्षमता वाला आधुनिक ऑनलाइन परीक्षा केंद्र बनाया जा रहा है। इसमें एक समय में 500 अभ्यर्थी परीक्षा दे सकेंगे। आवश्यकता के अनुसार प्रतिदिन दो से तीन शिफ्टों में परीक्षाएं आयोजित की जा सकेंगी। इससे क्षेत्र के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए दूरदराज के शहरों में जाने की परेशानी से राहत मिलेगी। धर्माणी ने कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अपनी दूरदर्शी सोच से स्वतंत्रता के बाद भारत के विकास की आधारशिला रखी। शिक्षा, विज्ञान, उद्योग, कृषि और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए उनके कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण संस्थान और परियोजनाएं शुरू हुईं। आईआईटी, एम्स, भिलाई, दुर्गापुर और राउरकेला के इस्पात संयंत्र तथा भाखड़ा-नांगल परियोजना आधुनिक भारत के निर्माण में अहम साबित हुए। उन्होंने कहा कि नेहरू बच्चों को देश का भविष्य मानते थे। बाल दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि बच्चों को बेहतर शिक्षा, समान अवसर और उनके सर्वांगीण विकास का संकल्प लेने का अवसर है। उन्होंने विद्यार्थियों से मेहनत और अनुशासन के साथ अपने लक्ष्य हासिल करने का आह्वान किया। समारोह में क्षेत्र के सात विद्यालयों के करीब 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाई। अंत में मंत्री ने शिक्षा, खेलकूद और अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के शिक्षक और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
72 करोड़ से बन रहा विद्युत उपकेंद्र
मंत्री ने कहा कि घुमारवीं क्षेत्र के गांवों में सड़क संपर्क मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है। बद्दाघाट सहित अन्य गांवों को पक्की सड़कों से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। करीब 72 करोड़ रुपये की लागत से विद्युत उपकेंद्र का निर्माण शुरू हो चुका है। इसके पूरा होने में डेढ़ से दो वर्ष लग सकते हैं। इससे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्र की नई इमारत जल्द होगी समर्पित
धर्माणी ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की नई इमारत का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। इसे जल्द जनता को समर्पित किया जाएगा। उन्होंने कठलग स्कूल के खेल मैदान को पक्का करवाने और निर्माणाधीन परीक्षा भवन का काम शीघ्र पूरा करने का भी आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें