फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: अग्निकांड पीड़ित जमनादेवी की मदद को आगे आई कहलूर सेवा समिति

विज्ञापन
अग्निकांड पीड़िता को आर्थिक सहायता देते कहलूर सेवा समिति के पदाधिकारी। स्त्रोत: समिति
विज्ञापन
समिति ने 7500 रुपये की आर्थिक सहायता दी, दिवाली पर राख हुआ था दोमंजिला मकान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। कहलूर सेवा समिति बिलासपुर ने सामाजिक सरोकार निभाते हुए अग्निकांड पीड़ित परिवार की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। समिति ने ग्राम पंचायत कोठीपुरा के गांव जमनादेवी को 7500 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। दिवाली के दिन आग लगने से उनका दोमंजिला मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया था। इस हादसे के बाद परिवार के सामने रहने और रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने का संकट खड़ा हो गया है। जमनादेवी के पति का करीब तीन वर्ष पहले निधन हो चुका है और उनकी दो बेटियां अभी पढ़ाई कर रही हैं। परिवार का खर्च चलाने के लिए उनकी बेटी छोटी-सी सब्जी की दुकान चला रही है। ऐसे मुश्किल समय में समिति की ओर से मिली आर्थिक मदद परिवार के लिए राहत बनेगी।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष एवं समाजसेवी ई. अश्वनी कुमार सुहील ने बताया कि कहलूर सेवा समिति अब तक 175 जरूरतमंद लोगों और परिवारों को कुल 11 लाख 54 हजार 700 रुपये की आर्थिक सहायता दे चुकी है। इसमें गंभीर बीमारियों के उपचार, दुर्घटनाओं में जान गंवाने वालों के परिवारों, जरूरतमंद बेटियों की शादी और शिक्षा के लिए सहयोग शामिल है।
विज्ञापन

इस मौके पर समिति के महासचिव शैलेंद्र बक्शी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुलदीप चंदेल, सरदार प्रताप सिंह भल्ला, कामेश्वर गौतम और गुरुदयाल सिंह कौशल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें