फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: अप्रैल में होने वाले अजमेरपुर ग्रीष्मोत्सव की तैयारियां शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
- कमेटियों की जिम्मेदारियां की सुनिश्चित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। अजमेरपुर ग्रीष्मोत्सव मेले की तैयारियों को लेकर रविवार को बैठक का आयोजन लढ़यानी में किया गया। बैठक की अध्यक्षता मेला एवं छिंज कमेटी के प्रधान करतार सिंह चौधरी ने की।
विज्ञापन

करतार सिंह चौधरी ने बताया कि मेले का आयोजन 2 से 4 अप्रैल तक को होगा। इसके लिए जिम्मेदारियां सुनिश्चित कर दी गई हैं। साथ स्वागत कमेटी, अनुशासन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा, प्रदर्शनी और सबसे महत्वपूर्ण दंगल आयोजन को लेकर चर्चा की गई। दंगल कमेटी के प्रमुख हेमराज ठाकुर और उनकी टीम नामी पहलवानों से संपर्क करेंगी। 4 अप्रैल को होने वाले दंगल को आकर्षक बनाने के लिए किस प्रकार प्रयास किए जा सकते हैं, उसके बारे में भी चर्चा की। सांस्कृतिक कमेटी प्रमुख अजय शर्मा और उनकी टीम भी रात्रि और दिन के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लोकल और बाहरी कलाकारों के साथ संपर्क करेंगे। इस वर्ष अजमेरपुर क्षेत्र के तहत आने वाले स्कूलों, महिला मंडलों, स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय कलाकार फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। यह मेला आपसी भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने समस्त मेला कमेटी के सदस्यों, पंचायत प्रतिनिधियों, व्यापार मंडल, महिला मंडलों और स्कूल संचालकों को इस मेले को सफल बनाने के लिए सहयोग की अपील की। बैठक में कमलदेव राव, महेंद्र धर्माणी, डॉ. जगदीश, मनोहर लाल शर्मा, प्रेम सागर आदि ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर ख्याली राम शर्मा, आजाद चंद वर्मा, कमलदेव राव, जगननाथ शर्मा, अमीचंद सोनी, दीनानाथ शर्मा, डॉ. जगदीश चंद्र शर्मा, डॉ. रवि शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें