फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीरतपुर.नेरचौक फोरलेन में नौकरी,मशीनरी लगाने के लिए प्रभावितों को मिलगी प्राथमिकता

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन में नौकरी के साथ ही गाड़ियां और मशीनरी लगाने के लिए अब इस प्रोजेक्ट से प्रभावित लोगों को प्राथमिकता मिलेगी। नौकरी के लिए रोजगार जागरूकता मंच से पात्र और इच्छुक युवाओं की डिटेल मांगी गई है।
विज्ञापन

वहीं, पुलिस और परिवहन महकमा गावर कंपनी की ओर से प्रयोग में लाई जा रही गाड़ियों के दस्तावेज भी जांचेंगे। प्रशासन की ओर से लिखित आश्वासन मिलने पर वीरवार को युवाओं ने फिलहाल क्रमिक अनशन स्थगित कर दिया है। हालांकि उन्होंने चेतावनी भी दी है कि आश्वासन निर्धारित समय में सिरे नहीं चढ़े तो बड़े आंदोलन का बिगुल बजा दिया जाएगा।
वीरवार को परिधि गृह बिलासपुर में रोजगार जागरूकता मंच के संयोजक एवं जिला परिषद सदस्य गौरव शर्मा ने कहा कि युवाओं के आंदोलन को गंभीरता से लेते हुए डीसी पंकज राय ने मामले में हस्तक्षेप किया है।
विज्ञापन

उन्होंने एक कमेटी का गठन किया है। जिसमें एसपी, एडीसी, एसडीएम, एसी टू डीसी, लेबर ऑफिसर और एनएचएआई और फोरलेन निर्माता गावर कंपनी के अधिकारियों के साथ ही संगठन के नुमाइंदों को भी शामिल किया गया है। इस कमेटी की बैठक में चर्चा के बाद गावर कंपनी को निर्देश दिए गए हैं कि भविष्य में इस प्रोजेक्ट में नौकरी या अन्य रोजगार के लिए फोरलेन से प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को पहली प्राथमिकता दी जाए। यदि इन क्षेत्रों से जरूरत पूरी नहीं हो पा रही हो तो उसे जिले के अन्य इलाकों के लोगों से पूरा किया जाए। कंपनी का कहना है कि उसके पास अपनी गाड़ियां हैं। इसकी सत्यता जांचने के लिए पुलिस और परिवहन विभाग इन गाड़ियों के दस्तावेजों की जांच करेंगे, ताकि अगली कार्रवाई की जा सके।
गौरव शर्मा ने कहा कि फोरलेन समेत जिले में निर्माणाधीन अन्य प्रोजेक्टों में नौकरी के लिए प्रशासन ने पात्र और इच्छुक युवाओं की डिटेल भी मांगी है। गावर कंपनी को भविष्य में जब भी जरूरत होगी। इन्हीं युवाओं को वरीयता मिलेगी। इसके लिए संगठन प्रशासन का आभारी है। हालांकि स्थानीय लोगों के प्रति कंपनी का रवैया ठीक नहीं है। इसके बावजूद चूंकि प्रशासन ने लिखित तौर पर आश्वासन दिया है। लिहाजा पिछले 12 दिनों से चल रहा क्रमिक अनशन फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। यदि निर्धारित समय में उचित कार्रवाई नहीं हुई तो बड़े आंदोलन का सहारा लिया जाएगा। इस मौके पर कुलदीप ठाकुर, सचिन चंदेल, कमल ठाकुर, पवन ठाकुर, मनु शर्मा और तिलक शर्मा भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें