फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: शतरंज में प्रकाश ने पाया पहला स्थान

Sat, 25 Jan 2025 11:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
व्यास उत्सव में चेस का मुकाबला खेलते प्रतिभागी। संवाद
विज्ञापन
-व्यास उत्सव में शतरंज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला शतरंज एसोसिएशन ने शनिवार को व्यास उत्सव 2025 में चेस प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ व्यास नगर समिति के संस्थापक अध्यक्ष एवं नगर परिषद के पार्षद कमलेंद्र कश्यप ने किया।
विज्ञापन

इस खेल में विभिन्न आयु वर्गों के लगभग 45 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रकाश चंद आचार्य ने पहला, सौरभ शर्मा ने दूसरा और अब्दुल रफीक ने तीसरा स्थान हासिल किया। कमलेंद्र कश्यप ने कहा कि कई अन्य खेलकूद, मनोरंजक और सांस्कृतिक स्पर्धाओं के साथ ही शतरंज प्रतियोगिता भी व्यास उत्सव की विशेष पहचान बन चुकी है। हर साल बड़ी संख्या में बच्चों और युवाओं समेत हर आयु वर्ग के लोग इसमें भाग लेते हैं। शतरंज एक ऐसा खेल है, जो मानसिक विकास और फैसले लेने की क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर जिला शतरंज एसोसिएशन के अध्यक्ष पीसी आचार्य, महासचिव अब्दुल रफीक, चीफ ऑर्बिटर जसवीर सिंह ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें