फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: झंडूता में बिजली के कटों से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह से दोपहर तक लगते रहते हैं कट
विज्ञापन

कर्मचारियों और स्कूली बच्चे होते हैं अधिक परेशान



संवाद न्यूज एजेंसी

झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता विधानसभा क्षेत्र में कई दिनों से बिजली के बार-बार कट लगने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह से ही बिजली के कट लगने शुरू हो जाते हैं जो दोपहर तक लगते रहते हैं।

कट लगने से लोगों के घरेलू कार्यों के साथ कर्मचारियों और स्कूली बच्चों को अधिक परेशानी झेलनी पड़ती है। कांगू से कंदरौर से सब स्टेशन झंडूता को आने वाली 33 केवी लाइन पर ओवरलोडिंग के कारण क्षेत्र में यह समस्या खड़ी हुई है। झंडूता विधानसभा क्षेत्र के विद्युत बोर्ड सब डिवीजन झंडूता, सब डिवीजन बरठीं, तलाई के झंडूता, अनंदघाट, कलोल, बरठीं, जेजवीं, भड़ोलीकलां, गेहड़वीं, सुन्हाणी, समोह, नेरस, थुराण, नखलेहड़ा, डाहड, दसलेहड़ा, झबोला, तलाई, घराण, बलघाड़, रोहल, दाड़ी बाड़ी, मलराओं, जड्डू, बल्हसीहणा, मलारी सहित अन्य क्षेत्रों में हजारों उपभोक्ताओं को यह परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों ने बिजली बोर्ड से समस्या को दूर करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर,सब डिवीजन झंडूता का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे सहायक अभियंता सचिन आर्य ने कहा कि कांगू से कंदरौर झंडूता आने वाली लाइन में ओवरलोडिंग होने के कारण समस्या पेश आई है। लोगों की समस्या का समाधान करने के लिए प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें