फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पोस्टर मेकिंग में साक्षी को प्रथम स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने नाटक से सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जगाई अलख
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। राजकीय महाविद्यालय जुखाला में कॅरिअर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल ने बाल विवाह के विरुद्ध जागरुकता के उद्देश्य से पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। विद्यार्थियों ने बाल विवाह से जुड़ी कुरीतियों को पोस्टर के माध्यम से प्रस्तुत किया। साक्षी ने पहला, कृतिका ने दूसराए आस्था और अदिति ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यकारी प्राचार्य प्रो. सुदामा राम ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन

जाति प्रथा, कन्या भ्रूण हत्या और बेटियों को शिक्षित न करने जैसी सामाजिक कुरीतियों को विद्यार्थियों ने लघु नाटकों के माध्यम से प्रस्तुत किया। निर्णायक मंडल में डॉ. जसवंत सैनी, डॉ. कश्मीर सिंह और डॉ. विनोद शामिल रहे। इस अवसर पर कॅरिअर काउंसलिंग सेल के प्रभारी डॉ. राम प्रकाश चौहान, प्रो. राजेश कुमार, डॉ. राजेश ठाकुर, प्रो. डिंपल, प्रो. प्रेमचंद, प्रो. राजिंदर, प्रो. अमित कपिल, प्रो. अमनए प्रो. दीपाली आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें