तलाई स्कूल के प्रशासनिक खंड की प्रथम मंजिल स्थित साइंस लैब कमरा नंबर-10 बना स्ट्रांग रूम
लाइब्रेरी कक्ष कमरा नंबर-11 और 12 मतगणना केंद्र के रूप में अधिसूचित
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर/शाहतलाई। राज्य निर्वाचन आयोग, हिमाचल प्रदेश के निर्देशों के अनुपालन में नगर परिषद श्री नयना देवी जी, नगर पंचायत तलाई के सामान्य निर्वाचन 2026 के लिए विभिन्न वार्डों के मतदान केंद्र अधिसूचित कर दिए गए हैं। संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों की ओर से जारी अधिसूचना में विस्तृत जानकारी दी गई है।
नगर परिषद श्री नयना देवी जी के रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम धर्मपाल की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार वार्ड एक के लिए आयुष स्वास्थ्य केंद्र भवन को मतदान केंद्र बनाया गया है। वार्ड दो के लिए नगर परिषद कार्यालय प्रथम मंजिल कमरा नंबर-3, वार्ड तीन के लिए नगर परिषद विश्रामगृह प्रथम मंजिल कमरा नंबर-1 को मतदान केंद्र निर्धारित किया गया है। वार्ड चार के लिए श्री शक्ति वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, वार्ड पांच के लिए पुलिस कैंप हाउस हॉल प्रथम मंजिल मंदिर न्यास भवन, वार्ड छह के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला (अपर) कमरा नंबर-1,वार्ड संख्या सात के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला (अपर) कमरा नंबर-2 को मतदान केंद्र बनाया गया है।
नगर पंचायत तलाई के रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम झंडूता अर्शिया शर्मा की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार वार्ड एक के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला तलाई को मतदान केंद्र बनाया गया है। वार्ड दो के लिए रैन बसेरा भवन तलाई, वार्ड तीन के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला तलाई में मतदान केंद्र स्थापित किया गया है। वार्ड संख्या चार के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तलाई, वार्ड पांच के लिए आंगनबाड़ी केंद्र वार्ड नंबर-पांच, वार्ड छह के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत उपमंडल कार्यालय भवन तलाई, वार्ड सात के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तलाई को मतदान केंद्र अधिसूचित किया गया है। अधिसूचना के अनुसार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तलाई के प्रशासनिक खंड की प्रथम मंजिल स्थित साइंस लैब कमरा नंबर-10 को स्ट्रांग रूम बनाया गया है। वहीं, इसी पाठशाला के लाइब्रेरी कक्ष कमरा नंबर-11 और 12 को मतगणना केंद्र के रूप में अधिसूचित किया गया है।