फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के दो नेताओं ने भाजपा का थामा दामन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। बिलासपुर नगर परिषद में भाजपा को कड़ी टक्कर देने वाले कमलेंद्र कश्यप शनिवार को कमलमय हो गए। उनके साथ जिला महासचिव हुसैन अली ने भी कांग्रेस को अलविदा कह दिया। भाजपा ने कांग्रेस के सबसे मजबूत और कद्दावर नेता कमलेंद्र कश्यप को अधिकारिक रूप से पार्टी में शामिल किया। इसी के साथ भाजपा ने बाकी बचे तीन वार्डों से भी अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं।
विज्ञापन

बिलासपुर नगर परिषद पर अपना कब्जा जमाने और क्लीन स्वीप करने के भाजपा के इरादे रंग दिखाने लगे हैं। बिलासपुर नगर परिषद के चुनावों में भाजपा ने जहां कांग्रेस को मात देने के इरादे से साम दाम दंड भेद की नीति शुरू कर दी गई है। वहीं दो गुटों में बंटी कांग्रेस अभी तक अपने प्रत्याशी उतारने में भी नाकाम रही है।
शनिवार को सदर विधायक सुभाष ठाकुर ने जिला भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान और अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी में कमलेंद्र कश्यप और हुसैन अली को पार्टी में शामिल कर इसकी अधिकारिक पुष्टि की। विधायक ने खुले मंच से कहा कि भाजपा इस बार नप के चुनाव में क्लीन स्वीप करेगी। उन्होंने कश्यप को भरोसा दिलाया कि उन्हें पार्टी में पूरा मान-सम्मान और उचित ओहदा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा उनके स्वाभिमान का सम्मान करेगी। ठाकुर ने कहा कि अगर कोई अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी भाजपा में शामिल होना चाहता है तो उसका स्वागत है।
विज्ञापन

इस मौके पर सुभाष ठाकुर ने वार्ड तीन से कमलेंद्र को भाजपा समर्थित उम्मीदवार घोषित किया। इसके अलावा वार्ड एक से पूर्व नप अध्यक्ष मनजीत और वार्ड पांच से बीना पंडित को मैदान में उतारा है। इसके साथ ही भाजपा ने 11 वार्डों से अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। वहीं, कमलेंद्र कश्यप के भाजपा में शामिल होने से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें