बिलासपुर। जिले में कोरोना के 12 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 14 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी है। जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 2826 पहुंच गया है। 244 लोगों का इलाज चल रहा है।
सीएमओ बिलासपुर डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि कोसरियां सेक्टर से 24, 50, 24 वर्षीय, भगेड़ से 50 वर्षीय, मुकराणा से 39 वर्षीय, बरड़ से 30 वर्षीय, बरठीं से 48, 55, 51 वर्षीय, बड़गांव से 30 वर्षीय, कोठी से 21 वर्षीय की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉ. दड़ोच ने बताया कि शनिवार को रैपिड एंटीजन से 678 सैंपल लिए गए। इनमें से पांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं शुक्रवार को आईजीएमसी शिमला भेजे गए सैंपलों में से सात संक्रमित पाए गए हैं। शनिवार को आईजीएमसी भेजे गए 164 सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है।