फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्फ्यू लगाना कोरोना महामारी को रोकने में कारगर सिद्ध : रणधीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस पार्टी के कुछ नेता विशेषकर विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री और प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर संकट की इस घड़ी में भी राजनीति कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आवश्यकता है कि वर्तमान परिस्थिति में सब एकजुट होकर कोरोना महामारी से निपटने में अपना योगदान दें लेकिन ये नेता बार-बार इस मुद्दे पर हिमाचल सरकार की आलोचना करके जनता का मनोबल गिराने का काम कर रहे हैं जिसकी भारतीय जनता पार्टी कड़ी निंदा करती है।
शर्मा ने कहा कि वर्तमान सरकार ने कारोना महामारी से निपटने के लिए समय रहते उपयुक्त कदम उठाए हैं। समय रहते शिक्षण संस्थानों को बंद करना, सार्वजनिक कार्यक्रमों और मेलों आदि पर प्रतिबंध लगाना और पहले लॉकडाउन फिर कर्फ्यू लगाना कोरोना महामारी को रोकने में कारगर सिद्ध हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति को आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध हों। इसकी चिंता स्वयं मुख्यमंत्री कर रहे हैं। स्वास्थ्य सुविधाएं सुदृढ़ हों, इसके लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं जिसकी भारतीय जनता पार्टी सराहना करती है।
विज्ञापन

यही नहीं केंद्र की भाजपा सरकार ने देश के गरीब लोगों के लिए एक लाख सत्तर हजार करोड़ रुपये का आर्थिक पैकेज दिया जिसका लाभ मिलना भी शुरू हो गया है। अब स्वास्थ्य सुविधाएं सुदृढ़ करने के लिए भी केंद्र सरकार ने आर्थिक पैकेज दिया जिसके लिए हिमाचल भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आभार प्रकट करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें