फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ती महंगाई पर अंकुश लगाने में नाकाम हुई भाजपा सरकार : आशीष

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस आशीष ठाकुर ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार देश के अंदर लगातार बढ़ती हुई महंगाई को रोक पाने में असमर्थ हो गई है। आयेदिन महंगाई आसमान छू रही है जिससे आम जनता का जीना दुस्वार हो रहा है।
विज्ञापन

आशीष ठाकुर ने आरोप लगाया कि सत्ता हथियाने के लिए भाजपा ने लोगों से वायदा किया था कि सत्ता में आते ही वो महंगाई पर नियंत्रण करेंगे लेकिन आज के जो हालात हैं उससे प्रतीत होता है कि सरकार की कथनी और करनी में जमीन-आसमान का अंतर है। हाल ही में केंद्र सरकार ने रसोईगैस के दामों में बेतहाशा वृद्धि कर दी है। वहीं पेट्रोल, डीजल के दाम रोज बढ़ रहे हैं। ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार ने उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलिंडर तो लोगों को बांट दिए पर अब उन सिलिंडरों को भरवाने के लिए आम जनता को भारी भरकम अदायगी करनी पड़ रही है। इससे आम जनता में रोष की स्थिति बनी हुई है।
युकां महासचिव ने केंद्र सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द महंगाई पर नियंत्रण किया जाए ताकि आम जनमानस को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई के खिलाफ युवा कांग्रेस बूथ स्तर पर जाएगी और लोगों को केंद्र की जनविरोधी नीतियों के बारे में अवगत करेगी और इसका खामियाजा सरकार को आने वाले चुनाव में भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें