फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब डाक घरों में भी बन पाएंगे आधार कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वारघाट(बिलासपुर)। अब ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को आधार कार्ड बनवाने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा क्योंकि डाक विभाग की ओर से प्रदेश के विभिन्न डाकघरों में आधार कार्ड बनवाने और उन्हें अपडेट करने की सुविधा प्रदान की जा रही है। इसी कड़ी में जिला बिलासपुर के अंतर्गत डाकघर बरमाणा में रविवार 16 फरवरी के दिन नए आधार कार्ड बनाए जाएंगे और साथ ही पुराने आधार कार्ड को अपडेट भी किए जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य डाकघर बिलासपुर के सहायक अधीक्षक जोगिंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि रविवार 16 फरवरी के दिन डाकघर बरमाणा में सुबह 9 बजे से 4 बजे तक नए आधार कार्ड बनाए जाएंगे और पुराने आधार कार्ड अपडेट किए जाएंगे।
जोगिंद्र सिंह चौधरी ने लोगों से आग्रह किया है कि नए और पुराने आधार कार्ड पर जन्म तिथि, मोबाइल नंबर जोड़ने या अन्य सुधार के लिए वर्थ सर्टिफिकेट, दसवीं प्रमाण पत्र, पासपोर्ट, पैन कार्ड अवश्य साथ लेकर आएं। वहीं उन्होंने कहा कि बच्चों के नए आधार कार्ड बनाने के लिए माता या पिता को अपना आधार कार्ड भी साथ लाना होगा। बता दें कि लोगों को आधार कार्ड में अपना नाम दुरुस्त कराने व मोबाइल नंबर जोड़ने के लिए आधार सेंटर में जाना पड़ता है लेकिन केंद्र सरकार ने अब यह सुविधा देश के डाकघरों में भी शुरू कर दी है जिसका ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को काफी फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें