फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नड्डा के नाम से बिलासपुर को भी मिली पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर को अब नड्डा के नाम पर देश और दुनिया में अलग पहचान मिली है। हालांकि पूर्व में मंडी, हमीरपुर और शिमला जिला को सीएम के नाम से पहचाना जाता रहा है लेकिन अब बिलासपुर को देश के अलावा विश्व में भी अलग पहचान मिलेगी। वहीं नड्डा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद प्रदेश के साथ जिले में भी खुशी का माहौल है। नड्डा की ताजपोशी कार्यक्रम में भाग लेने को जिले से करीब 500 कार्यकर्ता गए हैं।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि एक समय भाजपा सरकार में मंत्री रहते हुए भी हाशिए पर रहे जगत प्रकाश नड्डा अब पार्टी के सबसे बड़े पद पर पहुंच गए हैं। हालांकि 1998 में नड्डा के पास मुख्यमंत्री बनने का भी मौका था लेकिन उन्होंने खुद मुख्यमंत्री बनने के बजाय प्रेम कुमार धूमल का नाम प्रस्तावित किया था। इसके बाद अगली सरकार में नड्डा मंत्री भी रहे लेकिन सरकार में अनदेखी से आहत होकर 2009 में मंत्री पद छोड़कर उन्होंने संगठन की राह ले ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जेपी नड्डा की संगठनात्मक दक्षता से परिचित थे। इसी कारण मोदी सरकार में 2014 के दौरान कैबिनेट मंत्री रहने के साथ वह पार्टी महासचिव भी रहे। वहीं अब अपनी काबलियत के दम पर नड्डा विश्व की सब से बड़ी पार्टी के अध्यक्ष बन गए हैं।
इनसेट---
नड्डा के घर पर बेटे की शादी की लगी हैं तैयारियां
हालांकि पूरा परिवार इस समय दिल्ली में है लेकिन नड्डा के बेटे की शादी जो अगले महीने होना तय हुई है कि तैयारियां घर पर जोरों के साथ लगी हुई हैं। सोमवार को भी घर के मजबूर काम पर लगे थे। कोई रास्ते बना रहा था तो कोई साफ-सफाई में जुटा था। नड्डा के पुत्र की शादी फरवरी महीने में होनी है।
विज्ञापन

इनसेट---
बिलासपुर से जहां करीब 500 लोग दिल्ली पहुंचे थे। वहीं सदर के विधायक सुभाष ठाकुर, झंडूता के विधायक जेआर कटवाल और घुमारवीं के विधायक राजेंद्र गर्ग भी नड्डा की ताजपोशी के कार्यक्रम में भाग लेने दिल्ली पहुंचे थे।
विज्ञापन

...रितेश गुलेरिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें