फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़गांव स्कूल में बच्चों ने प्रधानमंत्री के रूबरू कार्यक्रम को टीवी पर देखा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहतलाई(बिलासपुर)। रावमापा बड़गांव में प्रधानमंत्री से रूबरू कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों ने भी लुत्फ उठाया। बच्चों ने देश के प्रधानमंत्री से तनावमुक्त होकर परीक्षा में सम्मिलित होने के तरीके सीखे।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में मन की बात कार्यक्रम को अपना सबसे लोकप्रिय कार्यक्रम बताया। प्रधानमंत्री के मूड ऑफ से बचने, विफलता में सफलता पाने, परीक्षा में अंकों के मोह को त्यागने, पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में शामिल होने, नवीन टेक्नोलॉजी के साथ सामंजस्य जैसे विषयों को विद्यार्थियों ने खूब पसंद किया। गौरतलब है कि इस कार्यक्रम में प्रदेश के 10 विद्यार्थी भी प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम का हिस्सा बने।
पाठशाला के प्रधानाचार्य कुलदीप सिंह चंदेल ने बच्चों को प्रधानमंत्री की इस अनमोल सीख को अपनाने की सलाह दी तथा वार्षिक परीक्षा में भय व तनाव से मुक्त होकर शामिल होने का आह्वान किया। इस अवसर पर पाठशाला परिवार की ओर से डॉ. रमेश जसवाल, बलदेव ठाकुर, कमलदेव खजूरिया, प्रशांत मनकोटिया, पवन मन्हास, अशोक भारद्वाज, सोनिका, मुनीषा वर्धन, राज कुमारी, अनिल शर्मा, पुष्पा, ब्रह्मी, घनश्याम इत्यादि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें