फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेली चलारन धीणवां संपर्क सड़क का शुभारंभ करेंगी प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरठीं (बिलासपुर)। ग्राम पंचायत कपाहड़ा से धीणवां जोल के लिए कपाहड़ा स्कूल से पंचायत की ओर से निकाली गई करीब एक किलोमीटर सड़क का उद्घाटन भी पंचायत प्रतिनिधि के हाथों ही होगा। लोगों की सहमति पर मोहर लगाते हुए पंचायत के उपप्रधान विनय कुमार ने लोगों के निर्णय का स्वागत करते हुए 26 जनवरी को सड़क का उद्घाटन करवाने की तारीख भी निश्चित कर दी है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार पंचायत के द्वारा 14वें वित्तायोग की राशि से कपाहड़ा स्कूल से धीणवां जोल गांव तक चेली चलारन धीणवां संपर्क सड़क को जोड़ती हुई एक और करीब एक किलोमीटर सड़क का निर्माण किया है। पंचायत जनप्रतिनिधियों का मत था कि इस सड़क का उद्घाटन किसी नेता से करवाया जाए लेकिन गांव के वार्ड पंच रामवख्श व स्थानीय लोगों ने उनके इस निर्णय को दरकिनार करते हुए पंचायत प्रधान माया देवी को मुख्यातिथि घोषित कर दिया।
उपप्रधान विनय कुमार की अध्यक्षता में इस सड़क का बाकायदा उद्घाटन किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि गांव में सड़क के निर्माण की खुशी में लोगों की ओर से धाम का भी आयोजन किया जाएगा। स्थानीय नेता मात्र घोषणाएं करने तक ही सीमित रह जाते हैं तथा गांव में खुशी व गम में कभी भी शामिल नहीं होते हैं। लोगों का यह भी मानना है कि नेता वोट प्राप्त करने के बाद वर्करों की पहचान भी भूल जाते हैं तथा अपने ही रंग में रंग जाते हैं। वहीं पर स्थानीय पंचायत जनप्रतिनिधि हर सुख-दुख में क्षेत्रवासियों के साथ जुडे़ हैं। पंचायत उपप्रधान ने बताया कि इस सड़क के निर्माण के बाद पंचायत का हर गांव सड़क सुविधा से जुड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें