फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: शहर में आज पुलिस का विशेष ट्रैफिक प्लान

Thu, 20 Nov 2025 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवर्तित रहेगा यातायात, बड़ी ,छोटी गाड़ियों के लिए अलग पार्किंग व्यवस्था
विज्ञापन

160 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी, बचाव दल भी तैनात, सुरक्षा व ट्रैफिक दोनों पर फोकस
गुरुद्वारा चौक से आयोजन स्थल तक बदलेगी आवाजाही, लोगों से सहयोग की अपील की

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में शुक्रवार को आयोजित होने वाले जल तरंग महोत्सव के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए जिला पुलिस ने विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया है। महोत्सव का शुभारंभ गोबिंद सागर लेक लुहणू में किया जाएगा, जबकि मुख्य कार्यक्रम लुहणू ग्राउंड में होंगे। भीड़ के अनुमान को ध्यान में रखते हुए कई मार्गों पर वाहनों की आवाजाही सीमित की गई है।
विज्ञापन

एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने बताया कि जारी प्लान के अनुसार भारी वाहन गुरुद्वारा चौक से होते हुए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) बिलासपुर तक पहुंचेंगे। यहां से यात्रियों को उतारने के बाद ये वाहन मस्जिद मार्ग से आगे बढ़ते हुए राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर के ग्राउंड में पार्क किए जाएंगे। छोटी गाड़ियां गुरुद्वारा चौक से आगे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) बिलासपुर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (कन्या) बिलासपुर तथा कला एवं संस्कृति भवन के प्रांगण में पार्क होंगी। इन स्थानों पर पुलिसकर्मी क्रमबद्ध रूप से पार्किंग व्यवस्था संभालेंगे। महोत्सव के दौरान इंडोर स्टेडियम और वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स/आयोजन स्थल की ओर सामान्य यातायात बाधित रहेगा। केवल अधिकृत प्रवेश वाले वाहन ही इन मार्गों से गुजर पाएंगे। सरकारी विभागों और मीडिया के वाहनों के लिए वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स लुहणू और मुक्ति धाम पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के अनुसार यातायात और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए 160 पुलिस अधिकारी एवं कर्मियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और डीडीएमए के बचाव दल गोबिंद सागर झील में आयोजित जल क्रीड़ा गतिविधियों के दौरान आपात स्थिति से निपटने के लिए मुस्तैद रहेंगे। पुलिस ने सभी वाहन चालकों और स्थानीय नागरिकों से ट्रैफिक प्लान का पालन करने और सहयोग देने की अपील की है, ताकि महोत्सव शांतिपूर्ण व सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें