Police recruitment: 283 candidates have evaluated the documents
बिलासपुर। जिले में पुलिस आरक्षी भर्ती के लिए लिखित परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की मूल्यांकन प्रक्रिया सोमवार को शुरू हुई। दो दिन तक चलने वाली प्रक्रिया के पहले दिन 400 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, लेकिन 283 अभ्यर्थी ही पहुंचे।
पुलिस अधीक्षक एसआर राणा ने बताया कि सभी पात्र अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेज मूल्यांकन प्रक्रिया के लिए 25 जुलाई और 26 जुलाई को पुलिस लाइन लखनपुर में बुलाया गया है। इसके लिए जिला भर्ती समिति द्वारा इस प्रक्रिया में शामिल होने की अंतिम तिथि 26 जुलाई है।
26 जुलाई को इस प्रक्रिया के लिए पंजीकरण सुबह 11 बजे तक और दस्तावेजों का मूल्यांकन इसी दिन दो बजे तक ही किया जाएगा। उसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को इस प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा। सभी अभ्यर्थियों से आग्रह है कि वे 26 जुलाई को सुबह 8 बजे पुलिस लाइन लखनपुर में उपस्थित होना सुनिश्चित करें। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मंगलवार शाम को ही परिणामों की घोषणा भी की जा सकती है।
बता दें कि जिला में पुरुष आरक्षी के 52 पदों के लिए 490 अभ्यर्थियों, महिला आरक्षी के 17 पदों के लिए 147 अभ्यर्थियों और पुरुष चालक के पांच पदों के 9 अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का मूल्यांकन किया जाना है।