फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पहले दिन बारिश की भेंट चढ़ी पुलिस शारीरिक दक्षता परीक्षा

Thu, 20 Feb 2025 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश के बीच सुबह 7:00 बजे 1085 अभ्यर्थी पहुंचे, युवाओं में दिखा उत्साह
विज्ञापन

पूरी प्रक्रिया की हो रही वीडियो रिकॉर्डिंग, सीसीटीवी से रखी जा रही निगरानी

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया वीरवार को शुरू हुई। पहले दिन 1085 अभ्यर्थी भर्ती में भाग लेने पहुंचे, लेकिन बारिश के कारण उनकी शारीरिक दक्षता परीक्षा पूरी नहीं हो पाई।
पहले दिन पंजीकरण कराने वाले सभी 1,085 अभ्यर्थियों की दस्तावेजों की जांच सहित लंबाई और छाती का माप लिया गया, लेकिन बारिश के कारण मात्र 150 अभ्यर्थी ही 100 मीटर दौड़, ऊंची कूद और लंबी कूद लगा पाए। पहले दिन पंजीकरण कराने वाले सभी अभ्यर्थियों को अब शुक्रवार सुबह 7:00 बजे बुलाया गया है। भर्ती के लिए युवाओं में काफी उत्साह देखा गया। अभ्यर्थी सुबह 7:00 बजे बारिश के बीच ही भर्ती स्थल पर पहुंचना शुरू हो गए। हालांकि बारिश के कारण पंजीकरण प्रक्रिया सुबह करीब 10:30 बजे शुरू हुई। बारिश रुकने के साथ ही शारीरिक दक्षता परीक्षा भी शुरू हुई। दोपहर तक शारीरिक दक्षता परीक्षा चलती रही, लेकिन इसके बाद भारी बारिश होने के चलते इस परीक्षा को बंद कर दिया। हालांकि अभ्यर्थियों के पंजीकरण के लिए दस्तावेजों की जांच, लंबाई और छाती की माप लेने की प्रक्रिया इनडोर स्टेडियम में चलती रही, जो शाम 5:00 बजे पूरी हुई। भर्ती के दौरान प्रत्येक प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग की जा रही है। इसके अलावा पूरे भर्ती स्थल की सीसीटीवी से भी निगरानी की जा रही है। सेंट्रल रेंज की डीआईजी सौम्या सांबशिवन,
विज्ञापन
विज्ञापन

कमांडेंट दिवाकर शर्मा और पुलिस अधीक्षक संदीप धवल स्वयं पूरी प्रक्रिया की निगरानी करते रहे। भर्ती प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों का सबसे पहले पंजीकरण किया गया। इसके बाद लंबाई और छाती का माप लिया गया। इन मानदंडों को पूरा करने वाले अभ्यर्थियों से 100 मीटर दौड़ लगवाई गई। उसे 14 सेकंड में पास करने वाले अभ्यर्थियों से ऊंची कूद लगवाई गई। उसे सफलतापूर्वक लगाने वालों से लंबी कूद लगवाई गई। इसके बाद 1500 मीटर दौड़ लगवाई जाएगी। वीरवार को बारिश के कारण किसी भी अभ्यर्थी की 1500 मीटर दौड़ नहीं लगवाई जा सकी। सबता दें कि भर्ती प्रक्रिया 24 फरवरी तक जारी रहेगी। 25 और 26 फरवरी को रिजर्व रखा गया है। भर्ती में 6,911 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, जिनमें 4,934 लडक़े और 1,977 लड़कियां शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें