फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंचीमोड़, ग्वालथाई और कोलांवाला टोबा बॉर्डर सील

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

स्वारघाट/बिलासपुर। धर्मशाला में विधानसभा भवन के बाहर देश विरोधियों की हरकत सामने आने के बाद प्रदेश भर में अलर्ट के बीच बिलासपुर जिले में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने पंजाब से लगती हिमाचल के सीमांत क्षेत्रों में मुस्तैदी बढ़ा दी है। हिमाचल के प्रवेश द्वार कैंचीमोड़ पर स्वारघाट पुलिस ने नाकाबंदी कर पहरा बढ़ा दिया है। ग्वालथाई और कोलांवाला टोबा में भी पुलिस नाका लगाया गया है। हर आने-जाने वाले पर पैनी निगाह रखी जा रही है। वाहनों को जांच के बाद ही हिमाचल में प्रवेश करने दिया जा रहा है।
बता दें कि हिमाचल की शीतकालीन राजधानी धर्मशाला के विधानसभा भवन के गेट और दीवारों पर रविवार तड़के खालिस्तान के झंडे और पोस्टर लगे हुए मिले थे। घटना के सामने आने के बाद पूरा प्रदेश सुरक्षा अलर्ट पर है। इसी कड़ी में पंजाब के साथ लगते प्रदेश के बिलासपुर जिले में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस और सुरक्षा व खुफिया एजेंसियां एक्शन मोड पर हैं। कैंचीमोड़, ग्वालथाई और कोलांवाला टोबा में दिन-रात पुलिस का नाका लगा दिया गया है। इन नाकों पर आठ-आठ जवान शिफ्ट अनुसार तैनात रहेंगे। हर आने जाने वाले वाहन की जांच होगी।
विज्ञापन

उपमंडल पुलिस अधिकारी श्री नयना देवी पूर्ण चंद ठुकराल ने बताया कि पंजाब राज्य से सटी हिमाचल सीमा पर पुलिस के नाके लगाकर मुस्तैदी बढ़ा दी गई है। बिना जांच किसी भी वाहन को प्रदेश में प्रवेश नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से बिलासपुर जिला अति महत्वपूर्ण है और इसके लिए पुलिस-प्रशासन सतर्क है।
विज्ञापन

सीआईएसएफ के जवान भी मुस्तैद
- बिलासपुर जिले में बड़ी जल विद्युत परियोजनाओं में कोल बांध, भाखड़ा बांध समेत एसीसी और अल्ट्राटेक सीमेंट की फैक्टरी है। इसे देखते हुए जिले में किसी भी देश विरोध साजिश से निपटने के लिए पुलिस और जिला प्रशासन अतिरिक्त एहतियात बरतता है। कोल बांध और भाखड़ा बांध की सुरक्षा का जिम्मा केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवान दिन-रात मुस्तैद रहते हैं। कोलबांध की सुरक्षा का जिम्मा संभाल रहे सीआईएसएफ के डिप्टी कमांडेंट राजकुमार ठाकुर ने बताया कि बल के जवान हमेशा अलर्ट पर रहते हैं। बांध की सुरक्षा हर तरह से कड़ी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें