फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पुलिस ने शराब की 460 पेटियों से भरा ट्रक पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
- चालक बिना दस्तावेज के ले जा रहा था सप्लाई
विज्ञापन


- नम्होल पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान की कार्रवाई



संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। बरमाणा थाना पुलिस ने शराब की 460 पेटियां से भरा ट्रक पकड़ा है। ट्रक चालक शराब की इस खेप को बिना दस्तावेज के ले जा रहा था। चालक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। ट्रक और बरामद शराब को पुलिस ने सीज कर दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बरमाणा थाना के तहत नम्होल चौकी पुलिस ने खुफिया सूचना के आधार पर रविवार रात को नम्होल चौक पर नाकाबंदी की थी। इसी बीच एक ट्रक को रोका गया। जांच करने पर उसमें शराब की पेटियां पाई गईं। चालक से शराब के दस्तावेज मांगे तो वह मौके पर कुछ भी पेश नहीं कर सका। इस पर मामला दर्ज किया गया। बरामद माल की जांच की गई तो अंग्रेजी शराब की 100 पेटियां और देसी शराब की 360 पेटियां पाई गईं। आरोपी की पहचान मदन लाल निवासी गांव कोठी डाकघर बैहनाजट्टा तहसील झंडूता जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें