बिलासपुर में साईं हॉस्टल के लिए आयोजित ट्रायल में पहुंचे प्रदेश भर के खिलाड़ी । संवाद
- प्रदेश सहित कई राज्यों से बड़ी संख्या में पहुंचे खिलाड़ी
- पहले दिन हुई शारीरिक दक्षता परीक्षा, आज खेल दक्षता
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भारतीय खेल प्राधिकरण(साई) के प्रशिक्षण केंद्र बिलासपुर के लिए बॉक्सिंग और कबड्डी के ट्रायल देने के लिए खिलाड़ियों में काफी उत्साह देखने को मिला।
इस ट्रायल हिमाचल सहित पंजाब, हरियाणा से भी खिलाड़ी भाग लेने के लिए भारी संख्या में पहुंचे। भाग लेने वाले खिलाड़ियों का पंजीकरण सुबह 8:00 बजे शुरू हुआ, जो दोपहर बाद तक चलता रहा। ट्रायल के लिए साई निदेशालय ने विशेषज्ञों की टीम पहुंची है। दो दिवसीय ट्रायल प्रक्रिया के पहले दिन यानी बुधवार को शारीरिक दक्षता परीक्षा हुई। वीरवार को प्रतिभागियों की खेल दक्षता देखी जाएगी। उसके बाद रिपोर्ट साई निदेशालय में भेजी जाएगी, जहां से चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी होगी। ट्रायल में 12 से 18 वर्ष की आयु निर्धारित की गई। 16 साल तक के खिलाड़ी को प्राथमिकता दी जाएगी। चयनित खिलाड़ियों को निशुल्क बोर्डिंग, लॉजिंग, शिक्षा शुल्क, चिकित्सा सुविधा, प्रतियोगिता अनुभव, बीमा, खेल किट एवं अन्य सुविधाएं दी जाएंगी।
बिलासपुर में साईं हॉस्टल के लिए आयोजित ट्रायल में पहुंचे प्रदेश भर के खिलाड़ी । संवाद