फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: आइसक्रीम की रेहड़ियों पर धड़ल्ले से हो रहा प्लास्टिक का इस्तेमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भराड़ी (बिलासपुर)। प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक और जागरूकता अभियानों के बावजूद घुमारवीं उपमंडल के विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिबंधित प्लास्टिक का खुलेआम इस्तेमाल किया जा रहा है। सड़क किनारे लगने वाली आइसक्रीम की रेहड़ियों पर ग्राहकों को प्लास्टिक के गिलासों में खाद्य और पेय पदार्थ परोसे जा रहे हैं। इससे जहां नियमों की अनदेखी हो रही है, वहीं स्वच्छता और स्वास्थ्य को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क किनारे कई स्थानों पर आइसक्रीम की रेहड़ियां लगती हैं। यहां प्लास्टिक के गिलास और अन्य सामग्री खुले में रखी जाती है। धूल-मिट्टी और वाहनों की आवाजाही से उड़ने वाले कण इन पर जमा होते रहते हैं। इसके बावजूद इन्हीं गिलासों में आइसक्रीम और पेय पदार्थ परोसे जाते हैं।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि इस्तेमाल के बाद प्लास्टिक के गिलास और प्लेटें सड़क किनारे फेंक दी जाती हैं। इससे गंदगी फैलने के साथ बरसात में प्लास्टिक नालियों में पहुंचकर जल निकासी भी प्रभावित कर सकता है। कचरे के आसपास आवारा पशुओं के पहुंचने से भी परेशानी बढ़ रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से रेहड़ियों पर स्वच्छता व्यवस्था की जांच करने और प्रतिबंधित प्लास्टिक के इस्तेमाल पर नियमित निरीक्षण की मांग की है। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है।
विज्ञापन

जांच के बाद होगी कार्रवाई
खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक विनोद कपिल ने कहा कि प्रतिबंधित प्लास्टिक का इस्तेमाल नियमों के खिलाफ है। मामले की जांच की जाएगी। प्रतिबंधित प्लास्टिक का प्रयोग करते पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें