फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाली उत्सव पर अर्जुन, जामुन, बहेड़ा के रोपे पौधे

विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में तुलसी का पौधा लगाकर आयुष वाटिका का शुभारंभ करते उपायुक्त पंकज रा - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। हरियाली उत्सव के तहत क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में अमृत आयुष वाटिका का शुभारंभ उपायुक्त पंकज राय ने किया। उन्होंने अमृत आयुष वाटिका में तुलसी के पौधे लगाए।
विज्ञापन

उन्होंने समाजसेवी एवं रेडक्रॉस सदस्य ललित डोगरा का हरियाली उत्सव के लिए 51,000 रुपये का सहयोग प्रदान करने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से वाटिका के रखरखाव के लिए फेंसिंग लगाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि जिले के 75 आंगनबाड़ी केंद्रों में हरियाली उत्सव के अंतर्गत औषधीय पौधों का रोपण किया जा रहा है। 4 से 6 अगस्त तक 75 स्कूलों में औषधीय पौधों के के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए पोस्टर और निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहने वाले बच्चों को जिला प्रशासन की ओर से 6 अगस्त को सम्मानित किया जाएगा।
जिला के सदर, घुमारवीं, झंडूता और श्री नयनादेवी जी उपमंडल में एडीसी और उपमंडल अधिकारियों की अध्यक्षता में अमृत आयुष वाटिका में औषधीय पौधों के रोपण के साथ शुभारंभ किया गया। हरियाली उत्सव के अंतर्गत अर्जुन, जामुन, बहेड़ा, आंवला, नीम, हार शृंगार, अश्वगंधा, सदाबहार, लेमन घास, कालमेघ, रक्तगुंजा, लांगली, मंडूकपर्णी, पत्थरचट, अकरकरा, तुलसी, शतावरी, लाजवंती, भावरी, एलोवेरा, रातरानी आदि औषधीय पौधे लगाए गए।
विज्ञापन

इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष कमलेंद्र कश्यप, उपाध्यक्ष कमल गौतम, मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रवीण कुमार चौधरी, चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर सतीश, डॉक्टर अभिषेक, लोक निर्माण विभाग के बागवानी शाखा की सहायक अभियंता कल्पना और क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर के कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें