फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: प्रदूषण को रोकने के लिए लगाएं अधिक से अधिक पेड़

Wed, 17 Dec 2025 11:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
उच्च विद्यालय अमरोहा  में आयोजित राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस पर मौजूद छात्र और छात्राएं। स्
विज्ञापन
पोस्टर प्रतियोगिता में पहले स्थान पर रहे केशव
विज्ञापन

उच्च विद्यालय अमरोहा में राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस कार्यक्रम आयोजित

संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण खंड झंडूता की ओर से राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस का आयोजन राजकीय हाई स्कूल अमरोहा में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य पवन कुमार ने की। स्वास्थ्य शिक्षक दीप कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस दिवस के अवसर पर छात्रों ने चार्ट प्रतियोगिता और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लिया। पोस्टर प्रतियोगिता में पहला स्थान पर केशव, दूसरा स्थान प्रणव और तीसरा स्थान अनमोल ने हासिल किया। इसके अलावा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में पहला स्थान पर अमन, दूसरे पर आयशा जबकि तीसरे पर तमन्ना रही। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में छात्र और छात्राओं को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य शिक्षक दीप कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस हर साल प्रदूषण के खतरों और हमारे पर्यावरण को बचाने को लेकर जागरूक किया जाता है। यह दिन 2 दिसंबर 1984 की भोपाल गैस ट्रेजेडी में मारे गए हजारों लोगों की याद में भी मनाया जाता है। प्रदूषण को रोकने के लिए युवाओं और आमजन को अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए और प्लास्टिक का कम से कम प्रयोग करें। इस मौके पर आशा कार्यकर्ता , सामाजिक कार्यकर्ता प्रमिला और आरती मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें