फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: निर्माण के लिए खोदा गड्ढा हादसों को दे रहा न्योता

विज्ञापन
विज्ञापन
-री रडोह पुल का निर्माण कार्य पूरा होने के बावजूद नहीं भरा गया गड्ढा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। उपमंडल झंडूता क्षेत्र के अमरोआ री रडोह पुल के पिलर के निर्माण के लिए खोदा गया गड्ढा हादसों को न्योता दे रहा है। लोगों और पशुओं सहित जंगली जानवरों लिए यह गड्ढा खतरा बना हुआ है। लोगों ने विभाग से जल्द गड्ढे को भरने की मांग की है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने ठेकेदार को करीब तीन वर्ष पहले री रडोह पुल को बनाने का कार्य दिया था। अमरोआ की तरफ पुल के पिलर का काम ठेकेदार ने पूरा कर दिया। लेकिन खोदे गए गड्ढे को नहीं भरा। हालांकि पुल के पिलर सहित पुल का निर्माण कार्य बहुत पहले पूरा हो चुका है। गड्ढे को भरने का कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। वहीं आए दिन सीर खड्ड में युवाओं द्वारा नहाने का क्रम जारी है और हादसे भी हो चुके हैं। ऐसे में कोई भी व्यक्ति इसकी चपेट में आकर जान गंवा सकता है। पुल के पिलर के निर्माण के लिए खोदे गए करीब 30 फीट लंबे, 15 फीट चौड़े और करीब 20 से 25 फीट गहरे गड्ढे से लोगों को हर समय खतरा बना हुआ है। उधर लोक निर्माण विभाग झंडूता के मंडलीय अधिशासी अभियंता केके चौहान ने बताया कि री रडोह पुल के अमरोआ की तरह बनाए गए पिलर के साथ ठेकेदार द्वारा गहरे गड्ढे को न भरने की जानकारी मिली है। उन्होंने बताया कि दो दिन के भीतर गड्ढे को भर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभाग लोगों की दिक्कतें दूर करने के लिए हर समय प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें