फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री नयनादेवी जी मंदिर में 23,000 श्रद्धालुओं ने टेका माथा

विज्ञापन
श्री नयना देवी जी मंदिर में बारिश के दौरान माथा टेकने के लिए कतारों में खड़े श्रद्धालु। संवाद - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)। विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नयनादेवी जी मंदिर में रविवार को भारी संख्या में श्रद्धालु माथा टेकने पहुंचे। बारिश और धुंध के बीच करीब 23,000 श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए।
विज्ञापन

बारिश की रिमझिम फुहारों और धुंध में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में शीश झुकाकर सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह से ही मौसम खराब था, जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया बारिश रुक गई और धुंध बढ़ती गई। दोपहर बाद मौसम साफ हो गया। सुरक्षा कर्मी भी बड़ी मुस्तैदी से श्रद्धालुओं को छोटे-छोटे जत्थों में दर्शन करने के लिए भेज रहे थे। श्रद्धालुओं ने कतारों में लगकर आराम से दर्शन किए। मंदिर न्यास के अध्यक्ष राजकुमार ठाकुर ने बताया कि श्रद्धालुओं की हर सुख-सुविधा का ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें