फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: फार्मेसी के विद्यार्थियों ने किया नेरी बॉटनिकल गार्डन का शैक्षणिक भ्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
- औषधीय पौधों की उपयोगिता के बारे में प्राप्त की जानकारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शिवा इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के डी-फार्मेसी प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने नेरी बॉटनिकल गार्डन हमीरपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों को औषधीय पौधों की उपयोगिता के बारे में जागरूक किया गया।
विज्ञापन

इस शैक्षणिक भ्रमण में सहायक प्रो. रोहित ठाकुर और अंशुल ठाकुर ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। वनस्पति उद्यान नेरी हमीरपुर के प्रभारी डॉ. कमल भारद्वाज ने विद्यार्थियों से वनस्पति उद्यान में प्रस्तुत विभिन्न जड़ी-बूटियों के बारे में अपना ज्ञान साझा किया। शिवा इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार गौतम और प्रबंध निदेशक इंजीनियर पुरुषोत्तम शर्मा ने बताया कि फार्मेसी के विद्यार्थियों को बॉटनिकल गार्डन का नियमित भ्रमण कराया जाता है। यहां आने से औषधीय पौधों के बारे में जानकारी मिलती है और पौधों को पहचानने और समझने में भी मदद मिलती है। रोहित ठाकुर ने बताया कि भ्रमण के दौरान विद्यार्थी उत्साहित दिखे। विद्यार्थियों के लिए यह एक ज्ञानवर्धक अनुभव था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें