फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यक्ति 89 नशीली गोलियां के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। जिला पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई ने एक व्यक्ति को नशे के लिए प्रयोग की जानी वाली प्रतिबंधित गोलियों के साथ पकड़ा है। आरोपी के खिलाफ बरमाणा थाना में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एसआईयू की टीम शनिवार शाम को घागस से कंदरौर सड़क पर गश्त कर रही थी। गांव कुड्डी के पास पहुंचने पर पैदल चल रहा एक व्यक्ति पुलिस कर्मियों को देखकर घबरा गया और पीछे मुड़कर भागने लगा।
भागते हुए उसने पेंट की जेब से एक कैरी बैग निकालकर फेंक दिया। पुलिस ने पीछा कर उसे कुछ दूरी पर पकड़ लिया। कैरी बैग को भी ढूंढा गया। इसमें प्रतिबंधित गोलियों के 11 पत्ते बरामद हुए। इनमें 89 गोलियां पाई गईं। आरोपी की पहचान सदा राम निवासी गांव दयोली जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें