बिलासपुर। राष्ट्रीय मार्ग चंडीगढ़-मनाली पर छड़ोल और जामली के बीच बिलासपुर पुलिस की एसआईयू टीम ने एक व्यक्ति को 50.06 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सदर थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
वहीं आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है। खबर लिखे जाने तक आरोपी कोर्ट से वापिस नहीं लाया गया था। आरोपी की पहचान दलीप कुमार निवासी गांव ढालपुर जिला कुल्लू के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार एसआईयू टीम को गुप्त सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली थी कि एक व्यक्ति हरियाणा रोडवेज की बस में चिट्टा लेकर आ रहा है। सूचना मिलने पर एसआईयू टीम ने छड़ोल से कुछ दूरी पर बस जो कि चंडीगढ़ से मनाली की तरफ जा रही थी को तलाशी के लिए रोका।
पुलिस बस की तलाशी के लिए जैसे ही अंदर गई तो बस की पीछे की सीट पर बैठा व्यक्ति घबरा गया। जब टीम ने शक के आधार पर उसकी तलाशी ली तो उससे 50.06 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। एसआईयू टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
डीएसपी राजकुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना सदर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया है। आगामी कार्रवाई शुरू दी गई है।