फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 लाख रुपये हड़पने में फंसे ससुराल के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर (रामपुर)। एक महिला ने अपने ससुराल वालों पर पति की मौत के बाद 15 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए सास-ससुर और देवर के खिलाफ अमानत में ख्यानत की रिपोर्ट लिखाई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बेरखेड़ा निवासी हरदीप सिंह की पुत्री अमनदीप कौर ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसके पिता ने उसकी शादी वर्ष 2018 में हरियाणा प्रदेश के जिला कैथल के थाना कुंडरी के ग्राम हावड़ी में की थी। उसका आरोप है कि उसके पति ने पुर्तगाल में काम करके 15 लाख रुपये कमाकर अपनी माता-पिता और भाई को दिए थे। पिछले साल पति की मृत्यु हो गई। आरोप है कि उसने ससुराल वालों से अपने पति के दिए रुपये कई मर्तबा मांगे, मगर उन्होंने नहीं दिए और उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ अमानत में ख्यानत की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें