संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला(बिलासपुर)। लोक निर्माण विभाग मंडल-2 के तहत आने वाली नम्होल उपमंडल की मंझोत स्याहोला सड़क को विभाग ने मरम्मत कर दुरूस्त कर दिया है। सड़क की मरम्मत होने से क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है।
यह सड़क बरसात की वजह से पूरी तरह खराब होने से आवाजाही के लिए ठप हो गई थी। इस समस्या को अमर उजाला ने मेरी आवाज सुनो के माध्यम से प्रमुखता से उठाया। इसके बाद लोकनिर्माण विभाग ने संज्ञान लेते हुए सड़क को पूरी तरह से दुरूस्त कर दिया है। इस सड़क से गसौड़ बटी, कृष्ण और जिननु सहित अन्य गांव के लोग का आना जाना रहता है। गांव के लोगों के लिए यह सड़क शॉर्टकट रास्ता है। इसके अलावा निचला स्याहोला मंझोत, पनदोह, विनायकघाट और अन्य गांव के लोग भी उक्त सड़क का इस्तेमाल करते हैं। क्षेत्र के लोगों में सुरेंद्र शर्मा, रमेश ठाकुर, मनोहर लाल ठाकुर और हिम्मत सिंह मिन्हास ने लोक निर्माण विभाग का आभार जताया है। लोगों का कहना है कि इस सड़क की हालात पहले दयनीय होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन अब उन्हें अपने घर द्वार पर ही रसोई गैस की सप्लाई और दूध बेचने सहित अन्य सुविधा मिल रही हैं।