फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पेंशनर 12 फरवरी को सभी जिलों में करेंगे विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
-प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेेजेंगे ज्ञापन
विज्ञापन

-पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में लिया निर्णय

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की प्रदेश कार्यकारिणी की विशेष बैठक भाषा एवं संस्कृति भवन के सभागार में हुई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के प्रदेशाध्यक्ष आत्माराम शर्मा ने की।
विज्ञापन


बैठक में सबसे पहले दिवंगत पेंशनर की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। प्रदेश महासचिव ठाकुर हुकुम सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार से चार माह पूर्व आश्वासन मिलने पर भी पेंशनर की किसी भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। बैठक में प्रदेश के वरिष्ठ उपप्रधान सुरेश ठाकुर, हरिदत्त शर्मा, मुख्य संगठन सचिव रेवती राम शर्मा, जिला बिलासपुर के प्रधान जगदीश दिनेश, शिमला से बिहारी लाल जस्टा, कांगड़ा से मनमोहन पठानिया, राजेंद्र कौशल, ऊना से हरमेश राणा, कुल्लू से सेस राम ठाकुर, किन्नौर से मोहन सिंह नेगी, लाहौल स्पीति से राम नाथ और सोलन से जगदीश पंवर ने रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जीवन के अंतिम पड़ाव में पहुंचे पेंशनर अभी भी छठे वेतन आयोग के एरियर और 12 प्रतिशत महंगाई भत्ते की किस्त से वंचित हैं। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हक की प्राप्ति के लिए पेंशनर सरकार के विरुद्ध संघर्ष का मार्ग अपनाएंगे। इसके अनुसार पेंशनर 12 फरवरी को प्रदेश के प्रत्येक जिले के मुख्यालय में शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपेगे। ज्ञापन में मुख्यमंत्री से अनुरोध किया जाएगा कि वह 17 फरवरी को पेश किए जाने वाले बजट में पेंशनर के लंबित आर्थिक लाभों की अदायगी के लिए विशेष बजट का प्रावधान करें। प्रदेश अध्यक्ष आत्माराम शर्मा ने भरोसा दिलाया कि संगठन पेंशनर हित के लिए कृत संकल्पित है। बैठक में प्रदेश के सभी जिलों के प्रधान, महासचिव और प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें