फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: मनोज बने बड़गांव ग्राम कृषि सहकारी सभा समिति के प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरठीं (बिलासपुर)। विकासखंड झंडूता के तहत लगभग 150 करोड़ रुपये वाली ग्राम कृषि सेवा सहकारी सभा समिति बड़गांव के चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने एकतरफा जीत हासिल की। प्रधान पद के लिए मनोज कुमार व उप प्रधान ईश्वर ठाकुर को सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि सहकारी सभा के 11 वार्डों में से 6 वार्डों में भाजपा समर्थित सदस्य जीतकर आए थे। जबकि पांच पर दूसरे गुट के सदस्यों की विजय हुई। प्रधान व उपप्रधान के पदों पर अपनी दावेदारी सुनिश्चित करने के लिए दोनों दलों के प्रत्याशी अपनी-अपनी गोटियां फिट कर रहे थे। लेकिन भाजपा समर्थित सभी छह सदस्यों ने एकजुट का प्रमाण देते हुए प्रधान व उपप्रधान की ताजपोशी निर्विरोध हो गई है। सदस्यों ने प्रधान व उपप्रधान बड़गांव सहकारी सभा समिति का चुनाव विभाग के निरीक्षक राजेश कुमार की देखरेख में हुआ। 11 सदस्यीय समिति के चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों का पलड़ा भारी रहा। इससे पहले 11 वार्डों के सुनीत सिंह, ओम प्रकाश चंदेल, सुभाष चंद्र, ईश्वर ठाकुर, ओम प्रकाश गौतम, विनोद कुमार, रमेश चंद, सतीश कुमार, दिनेश पराशर, मनोज पराशर,राजेंद्र सिंह जीत कर आए थे। भाजपा समर्थित सदस्यों की ओर से अध्यक्ष पद के लिए सतीश कुमार ने मनोज कुमार के नाम का प्रस्ताव रखा। वहीं ईश्वर ठाकुर को उप प्रधान चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें