फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: एरियर और महंगाई भत्ते की किश्तें न मिलने पर पेंशनरों ने जताया रोष

Thu, 06 Aug 2026 11:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन में हुई हिमाचल प्रदेश विद्युत पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की मासिक बैठक सोलन के निजी होटल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने की। इसमें पेंशनरों की विभिन्न लंबित मांगों और समस्याओं पर गहन चर्चा हुई। एसोसिएशन ने सरकार और विद्युत प्रबंधन से कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर कार्रवाई की मांग की।
बैठक की शुरुआत में हरियाणा बिजली बोर्ड नियामक आयोग के अध्यक्ष नंद लाल शर्मा के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया। सभी उपस्थित सदस्यों ने 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे। केंद्रीय कार्यकारिणी के महासचिव पीएल गुप्ता ने हमीरपुर में हुई राज्य कार्यकारिणी की बैठक के निर्णयों का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने पेंशनरों को एरियर का विवरण न मिलने पर गहरी चिंता जताई। इससे उन्हें आयकर रिटर्न भरने में काफी समस्या आ रही है। विशेषकर सेक्शन 89ए के तहत राशि विभाजित करने में दिक्कत हो रही है। उन्होंने विद्युत प्रबंधन से प्रदेश सरकार की तर्ज पर एक पोर्टल बनाकर एरियर का ब्योरा उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
पेंशनरों की मुख्य समस्याएं
पेंशनरों की मुख्य समस्याओं में 31 दिसंबर 2015 तक सेवानिवृत्त हुए लोगों की गलत नोशनल फिक्सेशन को ठीक करना शामिल है। 1 जनवरी 2016 से पहले सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों के एरियर की शेष राशि का भुगतान भी लंबित है। संगठन ने इन समस्याओं के निराकरण के लिए विद्युत प्रबंधन के साथ शीघ्र बैठक करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने मासिक बैठक में सदस्यों की घटती संख्या पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने सभी उपस्थित सदस्यों से अपने आसपास के विद्युत पेंशनरों को बैठक में शामिल होने के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया। वहीं जिलाध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने प्रदेश सरकार से कर्मचारियों और पेंशनरों के रुके हुए 15 फीसदी महंगाई भत्ते की किस्तें तुरंत जारी करने का अनुरोध किया। उन्होंने बिजली बोर्ड में पुरानी पेंशन योजना लागू करने के आदेश जारी करने की भी मांग की। गुप्ता ने सदस्यों को विद्युत प्रबंधन द्वारा हाल ही में संबद्ध किए गए बैंकों में अपने खातों को पेंशनर अकाउंट में बदलने के लिए कहा। इन संबद्ध बैंकों द्वारा पेंशनरों को दुर्घटना जोखिम जैसी विशेष सुविधाएं और लाभ दिए जाएंगे। यह जानकारी प्रेस सचिव लक्ष्मी रमण शर्मा ने दी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें