फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पेंशनरों की मांगों पर अनदेखी, होगा विधानसभा का घेराव

Sat, 28 Mar 2026 07:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
घागस में आयोजित पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन इकाई की बैठक में मौजूद पेंशनर। स्रोत: पेंशनर
विज्ञापन
घागस में हुई पेंशनर इकाई की बैठक
विज्ञापन

पेंशनरों की मांगों और धरने पर हुई चर्चा

संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन घागस इकाई की बैठक प्रधान हरिदास ठाकुर की अध्यक्षता में घागस शिव मंदिर में हुई। बैठक में जिला प्रधान चेतराम वर्मा की उपस्थिति मे पेंशनरों की समस्याओं के बारे में चर्चा की और पेंशनरों से आग्रह भी किया कि अपने हकों को पाने लिए जागरूक रहें।
जिला प्रधान चेतराम वर्मा ने कहा कि 30 मार्च को शिमला में पेंशनरों की ओर से प्रस्तावित धरना प्रदर्शन में जिले के पेंशनर भारी संख्या में भाग लेंगे क्योंकि सरकार की ओर से पेंशनरों की मांगों की अनदेखी की जा रही है, जिसके लिए प्रदेश के पेंशनर विधानसभा का भी घेराव करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की कथनी और करनी में रात दिन का अंतर है और मुख्यमंत्री कभी भी सच नहीं कहते और अपनी ही कही बात को भूल जाते है। मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में 28 नवंबर 2025 को विधानसभा घेराव के समय कहा था कि एक माह के भीतर लंबित चिकित्सा बिलों का भुगतान कर दूंगा, लेकिन चार माह बीत जाने के बाद भी भुगतान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि कुछ पेंशनरों के स्वयंभू सरकार के चमचे सरकार को गुमराह कर रहे हैं। इससे सरकार पेंशनरों की देनदारियों पर कुंडली मार कर बैठी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इकाई के प्रधान हरिदास ठाकुर ने कहा है कि पेंशनरों का सबसे ज्यादा पीड़ित वर्ग पहली जनवरी 2016 से 31 जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत्त का है, जिनकी आर्थिक देनदरिया जिसमें ग्रेचुटी, लीव एनकाशमेंट, कम्युटेशन आदि पांच लाख से पचास लाख तक सरकार के पास लंबित है जिसकी अदायगी के लिए सरकार आनाकानी कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार समय रहते पेंशनरों के प्रतिनिधियों को वार्ता के लिए बुलाकर समस्या का समाधान करे। इस मौके पर सचिव बाबू राम, बक्शी राम भाटिया, बलबीर सिंह ठाकुर, रोशन लाल चौहान, नरेंद्र कुमार वर्मा, तेज प्रकाश, जीत राम सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें