फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: मुंडखर स्कूल में निर्माण कार्य में सहयोग कर रहे स्थानीय लोग

Sat, 28 Mar 2026 07:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों के सहयोग से निर्माण कार्य को मिल रही गति
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मुंडखर में चल रहे निर्माण कार्यों के लिए क्षेत्र के स्थानीय लोगों की ओर से दिया जा रहा सहयोग प्रेरणादायक उदाहरण बनकर उभर रहा है। विद्यालय में नए कक्ष (क्लासरूम) के निर्माण के लिए समाज के विभिन्न वर्गों से लगातार आर्थिक सहयोग प्राप्त हो रहा है, जिससे विकास कार्यों को नई गति मिल रही है।
इसी कड़ी में गांव मुंडखर निवासी मान सिंह और उनकी धर्मपत्नी रोशनी देवी ने विद्यालय के निर्माण कार्य के लिए दस हजार रुपये की राशि भेंट की। मान सिंह ने बताया कि उनका परिवार पिछले तीन पीढ़ियों से इसी विद्यालय से शिक्षा प्राप्त करता आ रहा है, इसलिए इस संस्थान के प्रति उनका विशेष लगाव और जिम्मेदारी है। विद्यालय में कार्यरत हिंदी अध्यापक जमना देवी और उनके पति सेवानिवृत्त एसडीओ प्यार सिंह धीमान ने भी 12 हजार रुपये की सहयोग राशि प्रदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया है। ढलोह निवासी महेंद्र सिंह ठाकुर और हुकम सिंह हीतान ने पहले ही 51-51 हजार रुपये की राशि देकर इस कार्य में सराहनीय योगदान दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य सतीश कुमार ने सभी सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्थानीय समुदाय के इस प्रकार के सहयोग से विद्यालय के अधोसंरचना विकास कार्यों को गति मिलती है। उन्होंने कहा कि बेहतर भवन और सुविधाएं उपलब्ध होने से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए अनुकूल वातावरण प्राप्त होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें