फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पेंशनरों ने लंबित देनदारियों के जल्द भुगतान की उठाई मांग

विज्ञापन
महर्षि मार्कंडेय मंदिर परिसर में आयोजित पेशनर इकाई जुखाला की बैठक में मौजूद इकाई सदस्य। संवाद
विज्ञापन
जुखाला में पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में डीए, लीव एनकैशमेंट और ग्रेच्युटी जारी करने की उठी मांग
विज्ञापन

पेंशनरों ने एकजुट रहने का लिया संकल्प

संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन बिलासपुर की जुखाला इकाई की द्विमासिक बैठक सोमवार को महर्षि मार्कंडेय मंदिर परिसर के सभागार में हुई। इकाई अध्यक्ष डॉ. प्रेमलाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में पेंशनरों ने डीए, लीव एनकैशमेंट, ग्रेच्युटी समेत सभी लंबित देनदारियों का जल्द भुगतान करने की मांग उठाई।
बैठक की शुरुआत दिवंगत पेंशनरों को श्रद्धांजलि देने से हुई। सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत साथियों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान इकाई से जुड़े नए सदस्यों दौलतराम, राजेश कुमार और चुन्नीलाल शर्मा का स्वागत किया गया और उन्हें एसोसिएशन की गतिविधियों व कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

बैठक में जनवरी 2016 से जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों को पेंशन संशोधन का एरियर जारी करने पर सरकार का आभार जताया गया। पेंशनरों ने कहा कि अन्य लंबित देनदारियों का भी जल्द भुगतान किया जाना चाहिए। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि देनदारियों का शीघ्र भुगतान नहीं हुआ तो पेंशनर्स संघर्ष का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
विज्ञापन

वक्ताओं ने पेंशनरों को अलग-अलग वर्गों में बांटने की नीतियों पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि पेंशनर एकजुट हैं और आगे भी एकजुट रहेंगे। बैठक में नवंबर में 70 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पेंशनरों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। अगली बैठक दावीं घाटी के प्रसिद्ध झंडा मंदिर परिसर में आयोजित करने का फैसला भी लिया गया। अंत में अध्यक्ष डॉ. प्रेमलाल शर्मा ने पेंशनरों के हित में किए गए कार्यों की जानकारी दी और सदस्यों का आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें