फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर पेंशनर, कर्मचारियों को मिला धोखा : पेंशनर

विज्ञापन
विज्ञापन
बोले,संशोधित वेतनमान,महंगाई भत्ते का था इंतजार, हाथ लगी निराशा
विज्ञापन

कहा-15 अगस्त को भी मुख्यमंत्री ने पेंशनरों को बांटने का प्रयास किया


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन बिलासपुर के प्रधान जगदीश दिनेश और महामंत्री चेत राम वर्मा ने कहा है कि मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के अवसर पर पेंशनरों और कर्मचारियों के साथ बहुत बड़ा धोखा किया है। पेंशनर और कर्मचारियों को उम्मीद थी कि 15 अगस्त को मुख्यमंत्री संशोधित वेतनमान और महंगाई भत्ते की किस्त जारी करेंगे, लेकिन उनके हाथ निराशा लगी।
प्रेस को जारी संयुक्त बयान में उन्होंने कहा कि करीब दो लाख पेंशनर और करीब 1.80 लाख कर्मचारी इसका इंतजार कर रहे थे। मुख्यमंत्री इस वर्ग को हलके में लेने का प्रयास कर रहे हैं। पूर्व में भी पेंशनरों और कर्मचारियों को बांटने का प्रयास किया था जिसका जवाब सरकार को प्रदेश के पेंशनरों ने 12 फरवरी को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय पर सामूहिक धरना प्रदर्शन करके दिया था। इसके बाद विरोधाभास वाली अधिसूचना को वापस लेना पड़ा था। 15 अगस्त को भी मुख्यमंत्री ने प्रदेश के पेंशनरों को बांटने का प्रयास किया है जिसमें उन्होंने कहा है कि 75 की आयु पूर्ण कर चुके पेंशनरों को संशोधित वेतनमान के बकाया का भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लगता है कि सरकार ऐसे मानने वाली नहीं है। पेंशनर और कर्मचारियों को एकत्रित होकर सरकार के विरुद्ध कोई ठोस कदम उठाना पड़ेगा तभी सरकार मानेगी। उन्होंने मांग की कि प्रदेश एसोसिएशन के प्रधान कार्यकारिणी की बैठक शीघ्र बुलाएं, जिसमें अपनी मांगे मनवाने के लिए प्रदेश स्तर पर सामूहिक फैसला लेकर सरकार के विरुद्ध सभी जिलों में धरना प्रदर्शन या कोई अन्य सरकार की गलत नीतियों के विरुद्ध संघर्ष की राह पर जाने के लिए कोई उचित कदम उठाया जा सके। उन्होंने कहा कि सराकर समय रहते पेंशनरों के बकाया भुगतान करने का प्रयास करे, अन्यथा प्रदेश के पेंशनर सड़कों पर उतरने पर मजबूर होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें