घुमारवीं में विद्युत परिषद पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में मांगों पर चर्चा
नशे के खिलाफ मिलकर लड़ने का लिया संकल्प
2016 से 2022 तक सेवानिवृत्त कर्मचारियों के एरियर, ग्रेच्युटी भुगतान की मांग
पेंशन को आयकर दायरे से बाहर करने की मांग, सरकार से शीघ्र समाधान की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन घुमारवीं इकाई की बैठक प्रधान इंजीनियर रामलाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक की शुरुआत स्व. जय राम फोरमैन निवासी गांव सिल्ह घुमारवीं, बंसी राम क्लर्क निवासी ग्राम मटियाल के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई।
बैठक में चीफ इंजीनियर होशियार सिंह चंदेल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी उपाध्यक्ष सुखराम, महासचिव केएल शर्मा, वरिष्ठ उपप्रधान गंगा प्रसाद, उपप्रधान रूपलाल, दिलाराम, मुख्य सलाहकार एचएस चंदेल, रमेश चंद, रतन लाल महाजन, आरपी शर्मा सहित अन्य वक्ताओं ने पेंशनरों की लंबित मांगों और समस्याओं पर चर्चा की। बैठक में पेंशनरों ने प्रदेश कार्यकारिणी के सर्वसम्मति से चुने जाने पर नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए पूर्ण सहयोग और विश्वास जताया।
इस अवसर पर सरकार से पेंशन को आयकर के दायरे से बाहर करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। साथ ही नेशनल पे-फिक्सेशन से जुड़ी त्रुटियों को जल्द दूर करने की अपील बोर्ड प्रबंधन से की गई। पेंशनरों ने मांग उठाई कि 1 जनवरी 2016 से 31 जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत्त कर्मचारियों को संशोधित वेतनमान, एरियर, लीव इनकैशमेंट, ग्रेच्युटी और कम्यूटेशन की लंबित राशि का शीघ्र भुगतान किया जाए। इसके अलावा बिजली बोर्ड के कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम का लाभ देने की मांग भी जोरदार तरीके से रखी गई। बैठक में 70 से 75 वर्ष आयु वर्ग के पेंशनरों ने एरियर भुगतान करने पर सरकार और बोर्ड प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।
प्रधान इंजीनियर रामलाल शर्मा ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर बल दिया तथा संघ के 21वें स्थापना दिवस कार्यक्रम को लेकर विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने समाज में बढ़ते नशे पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि नशा युवा पीढ़ी को खोखला कर रहा है और यह पूरे समाज के लिए गंभीर चुनौती बन चुका है। बैठक में ज्ञान दीन, हुकम चंद, गुरुदेव कौशल, प्रेम सिंह, मोहर सिंह, रमेश चंद, राजेश कुमार, सुदेश, गुलाबु राम, सतीश चंदेल, दीनानाथ, लेख राम, महेंद्र सिंह, बृजलाल, निका राम, लखनपाल सहित बड़ी संख्या में पेंशनर उपस्थित रहे।