फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीस मार्च तक बिल जमा नहीं किए तो कटेंगे कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं बिजली बोर्ड की ओर से बार-बार सूचित करने पर भी कुछ उपभोक्ता अपने बिजली बिलों का भुगतान नहीं कर रहे हैं। अब बोर्ड ने बीस मार्च अंतिम तिथि निर्धारित कर दी है। अगर उपभोक्ता निर्धारित तिथि तक अपने बिलों का भुगतान नहीं करते हैं तो कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
विज्ञापन

घुमारवीं बिजली बोर्ड के डिवीजन-1 में ऐसे कई उपभोक्ता हैं जो अपने बिलों का भुगतान समय पर नहीं करते हैं। डिवीजन एक में कुल उपभोक्ता 11788 हैं, जिनमें घरेलू उपभोक्ता 10312 और व्यावसायिक 1476 हैं। इनमें से कुछ उपभोक्ता ऐसे हैं जिन्होंने अपने बिजली बिलों का भुगतान नहीं किया है। सरकार के लाखों रुपये दबाकर बैठे हैं। बोर्ड ने इन उपभोक्ताओं को अंतिम चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर बीस मार्च तक बिलों का भुगतान नहीं किया तो कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
कोट्स
बार-बार सूचना देने पर भी कुछ उपभोक्ता बिलों का भुगतान नहीं कर रहे हैं। बोर्ड ने अंतिम तिथि बीस मार्च तय की है। अगर उपभोक्ता बीस मार्च तक अपने बिलों का भुगतान नहीं करते हैं तो बिजली कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरेश रणौत, सहायक अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें