फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पटियाला के वंश ने जीता रुस्तम-ए-कहलूर का खिताब

Mon, 04 May 2026 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
डियारा में आयोजित दंगल में दमखम दिखाते पहलवान। स्रोत: आयोजक कमेटी
विज्ञापन
डियारा में आयोजित दंगल में 200 से अधिक पहलवानों ने लिया भाग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पीर लखदाता अखाड़ा कमेटी बिलासपुर की ओर से डियारा में आयोजित रुस्तम-ए-कहलूर दंगल प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे पहलवानों ने दमखम दिखाकर दर्शकों को दिनभर बांधे रखा। करीब 200 से अधिक पहलवानों की भागीदारी से अखाड़ा गुलजार रहा और हर मुकाबले में रोमांच चरम पर देखने को मिला।
विज्ञापन

दंगल का फाइनल मुकाबला बिलासपुर के उभरते पहलवान प्रिंस समोह और पटियाला के वंश के बीच खेला गया। दोनों पहलवानों ने एक-दूसरे पर जोरदार दांव-पेच आजमाए और मुकाबला काफी देर तक बराबरी पर चलता रहा, लेकिन अंत में पटियाला के पहलवान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम कर लिया। मुकाबले के दौरान दर्शकों ने जमकर तालियां बजाकर पहलवानों का उत्साहवर्धन किया। विजेता पहलवान को अखाड़ा कमेटी की ओर से 31 हजार रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया, जबकि उपविजेता को 21 हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया। अंडर-16 वर्ग में सूर्यवीर यादव ने मोहित को हराकर जीत हासिल की। इसके अलावा विभिन्न भार वर्गों में विजेता रहे पहलवानों को भी नगद पुरस्कार व सम्मान दिया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में विधायक त्रिलोक जमवाल, पूर्व मंत्री राम लाल ठाकुर और पूर्व विधायक बंबर ठाकुर उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता व उपविजेता पहलवानों को पगड़ी, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। अखाड़ा कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि दंगल को सफल बनाने में स्थानीय लोगों और युवाओं का अहम योगदान रहा। आयोजन के दौरान अनुशासन और सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें